फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sewer line will be there in the entire municipality area by next year

2022 तक संपूर्ण पालिका क्षेत्र में होगी सीवर लाइन: शर्मा

Sun, 14 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Sewer line will be there in the entire municipality area by next year
शिवालिक नगर पालिका में पत्रकारों से वार्ता करते पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा साथ में अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नवगठित पालिका ने करीब तीन साल में राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब पालिका के संपूर्ण क्षेत्र में 2022 तक नई सीवर लाइन डाल दी जाएगी। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख चौक, चौराहे सीसी टीवी से लैस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पालिका कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक हुए स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में शिवालिक नगर पालिका गारबेज फ्री सिटी के रूप में चयनित हुई है। 20 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति पालिका को पुरस्कृत करेंगे। बताया कि महज पौने तीन साल में ही पालिका को यह बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में गारबेज फ्री सिटी के रूप में चयनित शिवालिक नगर पालिका राज्य सरकार की एकमात्र निकाय है, जिसे इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी कर्मचारियों की मेहनत के बल पर भी मिला है, जो बिना कई-कई माह का वेतन मिले भी कार्य करते रहे। साथ ही सभासदों और पालिका क्षेत्र के लोगों को भी यह पुरस्कार मिलने का श्रेय जाता है। जिन्होंने पालिका क्षेत्र में शत प्रतिशत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन कराने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रामधाम नवोदय नगर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत नई सीवर लाइन और एसटीपी लगाने के लिए बजट मिल चुका है। इसमें नई पेयजल परियोजना के तहत ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। इनमें एक से डेढ़ महीने बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पालिका क्षेत्र में 20 हाईमास्टलाइटें लगाई जाएंगी। आंतरिक सड़कें भी गड्ढा मुक्त की जाएंगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, सभासद बबीता, दीपक, अंकुर यादव और मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed