फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Seven people injured after car carrying Delhi pilgrims collides with truck on flyover

Haridwar News: फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराई दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार, सात घायल

Mon, 13 Apr 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured after car carrying Delhi pilgrims collides with truck on flyover
फ्लाईओवर पर हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल भिजवाते पुलिस व एनएचएआई। स्त्रोत: विभाग।
- कनखल थाना क्षेत्र की घटना, एक महिला की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चौक फ्लाईओवर पर सोमवार की दोपहर दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सीपीयू की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के तुगलकाबाद के रहने वाले सात लोग सोमवार को कार में कनखल में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। प्रेमनगर आश्रम चौक फ्लाईओवर पर पहुंचते ही एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार उससे टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सीपीयू और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हाईवे से गुजर रहे दिल्ली निवासी लोडर चालक सचिन और एक टेंपो ट्रैवलर चालक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। घायल नीलम (39), जयप्रकाश (55), किशोर (47), विनोद कुमार (40), सर्वेश देवी (55), सत्य प्रकाश (60) और राजबहादुर (58) का उपचार चल रहा है। सर्वेश देवी (55) को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रथम दृष्टया अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई टक्कर दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। कनखल एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed