{"_id":"5f85ea928ebc3e9bf851fa85","slug":"senior-citizens-also-safe-in-posh-areas-haridwar-news-drn3589825163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाकों में भी सुरक्षित सीनियर सिटीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाकों में भी सुरक्षित सीनियर सिटीजन
विज्ञापन
शघिवालिक नगर में हुई दंपती की हत्या के बाद जानकारी लेते एसएसपी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से दस किलोमीटर दूर और भेल से सटे शिवालिकनगर पॉश इलाकों में शुमार है। यहां अधिकांश अलग अलग विभागों से रिटायर अफसर और कर्मचारी ही रहते हैं। इनमें कई पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। इसके बाद भी यह इलाका बदमाशों की निशाने पर रहता है।
पॉश कालोनी शिवालिकनगर को कई दशक पहले भेल ने ही बसाया था। भेल ने अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को प्लाट आवंटित किए थे। इसलिए यहां अधिकांश भेल से सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी ही रहते हैं। बाद में कुछ लोगों ने बाहर के लोगों को प्लाट बेचे। बाहर से यहां आकर बसे अधिकांश परिवार भी उच्च आय वर्ग के हैं। यहां रहने वाले बुजुर्ग दंपतियों के बच्चे भी बड़े पदों पर बाहर ही रहते हैं। वहीं दूसरा पहलू यह भी है कि यहां वाले अधिकांश लोगों का एक दूसरे से ज्यादा संपर्क भी नहीं रहता है। बदमाश भी इस बात अच्छी तरह से जानते हैं। यही कारण है कि घटना सोमवार रात के समय किस वक्त हुई, आसपास के लोगों को इसकी खबर भी नहीं लगी। दिनभर भी किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर बुजुर्ग दंपती बाहर क्यों नहीं दिख रहे हैं। यदि बुजुर्ग दंपती की बेटी पड़ोसियों को फोन नहीं करती तो मंगलवार देर शाम को भी घटना का पता नहीं चलता।
बेहरमी से मारा बुजुर्ग दंपती को
घर के अंदर का नजारा देखकर साफ पता चल रहा है कि बुजुर्ग दंपती ने बदमाशों का मुकाबला करने की पूरी कोशिश की। दोनों के शव अलग अलग कमरे में पड़े थे। शवों केे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से दोनों की हत्या की। बुजुर्ग के गले पर निशान से देखकर लगा रहा कि उनका गला दबाया गया। जबकि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया। फर्श पर खून सना पड़ा था। बदमाशों ने दोनों की हत्या करने के बाद आराम से घर खंगाला और आसानी से फरार होने में भी कामयाब रहे।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर की दूर है जिला मुख्यालय
शिवालिकनगर से जिला मुख्यालय की दूरी केवल तीन किलोमीटर है। यहीं जिलाधिकारी, एसएसपी के कार्यालय और आवास भी हैं। जबकि यहां से रानीपुर कोतवाली केवल एक किलोमीटर की दूरी पर है। जिले के तमाम अधिकारी इस कालोनी से कुछ ही दूर पर स्थित शिवालिक चौक से आते जाते हैं। इतना ही नहीं शिवालिक नगर से औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल से बिलकुल लगा हुआ है। यहां दिनरात लोगों का आना जाना रहता है, लेकिन बड़ी हैरानी की बता है कि इसके बाद भी बदमाश आए और घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।