फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Schools will run on summer timetable till October 15

Haridwar News: 15 अक्तूबर तक ग्रीष्मकालीन समय सारिणी से ही चलेंगे स्कूल

Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Schools will run on summer timetable till October 15
हरिद्वार। सरकारी स्कूल 15 अक्तूबर तक ग्रीष्मकालीन की समय सारिणी के अनुसार ही चलेंगे। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने यह आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अक्तूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल जाता है। एक अक्तूबर से शीतकालीन समय से स्कूल संचालित होने लगते हैं। ग्रीष्मकालीन में स्कूलों का संचालन सुबह 7:45 से दोपहर एक बजे तक होता है, जबकि शीतकालीन में सुबह 09:15 से दोपहर 03:30 बजे तक होता है, जो एक अक्तूबर से लागू होना था, लेकिन अभी सर्दी नहीं आने पर शिक्षक संगठनों की ओर से छात्र हित को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव नहीं किए जाने की मांग मुख्य शिक्षा अधिकारी से की थी।
विज्ञापन

इससे मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी की ओर से 15 अक्तूबर अथवा अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी रहने तक ग्रीष्मकालीन से ही स्कूलों का शैक्षणिक कार्य चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। वार्षिक कैलेंडर के हिसाब से 16 अक्तूबर से शीतकालीन समयसारिणी से स्कूलों का संचालन होगा। उन्होंने आदेश समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, उपशिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों भेज दिया गया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि समय परिवर्तन नहीं होने से बच्चों और शिक्षकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed