फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Satendra Singh won the half marathon

सतेंद्र सिंह ने जीती हाफ मैराथन

Sun, 13 Nov 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 13 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Satendra Singh won the half marathon
हाफ मैराथन जीती - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय मां गंगा हाफ मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में आर्मी सेंटर हैदराबाद के सतेंद्र सिंह ने और महिला वर्ग में बुलंदशहर की मीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाफ मैराथन रोशनाबाद से शुरू होकर विभिन्न चौक से होते हुए सीसीआर हरकी पैड़ी पर समाप्त हुई। प्रथम महिला, पुरुष वर्ग के विजेता को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृृतीय धावक को 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे द्वितीय मां गंगा हाफ मैराथन का शुभारंभ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। हाफ मैराथन दौड़ कलक्ट्रेट चौक रोशनाबाद से प्रारंभ होकर नवोदय चौक, पीआरडी ऑफिस, महिंद्रा तिराहा, शिवालिकनगर नगर, चंद्राचार्य चौक, देवपुरा चौक, डामकोठी, अलकनंदा होटल से होते हुए सीसीआर पर समाप्त हुई। जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। हाफ मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में आर्मी सेंटर हैदराबाद के सतेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश के रविंद्र कुमार ने द्वितीय और आर्मी सेंटर हैदराबाद के विरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में बुलंदशहर की मीनू ने प्रथम, हल्द्वानी की अनीता चौधरी ने द्वितीय और मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वेटरन में दिल्ली के दिनेश कुमार ने प्रथम, उत्तराखंड परिवहन के मुकेश राणा ने द्वितीय और पानीपत के सुरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह और संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्य ने पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। संचालन डा. नरेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन

---------
 नेशनल इवेंट बनाने के लिए प्रयास जारी: मुख्यमंत्री
धावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दौड़ आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां गंगा की सफाई एवं स्वच्छता को फोकस करने लिए संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा इसका मकसद प्राकृतिक आपदा से उभरने के लिए सुरक्षात्मक उत्तराखंड के संदेश एवं लोगों में सामूहिकता की भावना का वातावरण पैदा करना है। सीएम ने कहा कि किसी भी देश एवं राज्य की तरक्की तभी संभव है जब लोगों में सामूहिकता की भावना हो। उन्होंने कहा कि मां गंगा हाफ मैराथन को अगले पांच सालों में नेशनल इवेंट बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पुरस्कार धनराशि चैक से दी
हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम ग्यारह स्थान प्राप्त करने वाले पुरुषों- महिलाओं और वैटरन को पुरस्कृत किया। पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को क्रमश एक लाख, 75 हजार, 50 हजार की धनराशि प्रदान की गई। जबकि वेटरन को क्रमश 25 हजार, 20 हजार एवं 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। सांत्वना पुरस्कार के रूप में पुरुष एवं महिला वर्ग में चौथे से 11वें स्थान तक के धावकों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। जबकि वेटनर को 5-5 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
-----------------------
यह रहे मौजूद
पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, एसएसपी राजीव स्वरूप, सीडीओ मेहरबान सिंह बिष्ट, एडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्य, एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हरिद्वार मनीष कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल आदि उपस्थित थे।

------------------------
दौड़ने से स्वस्थ रहता है तन-मन
हरिद्वार। दौड़ में प्रथम आने वाले धावक आर्मी सेंटर हैदराबाद के सतेंद्र सिंह ने कहा कि वे प्रतिदिन दौड़ते हैं, यह दौड़ कोई प्रतियोगिता के लिए बल्कि स्वस्थ रहने को है। दौड़ने से मानसिक तनाव दूर रहता है। महिला धावक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बुलंदशहर की मीनू ने भी सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ महिलाओं को भी नियमित दौड़ने को आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed