फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sarthak and Upkar of Uttarakhand won medals in Judo

Haridwar News: जूडो में उत्तराखंड के सार्थक और उपकार ने जीता पदक

Wed, 07 Jan 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 07 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Sarthak and Upkar of Uttarakhand won medals in Judo
जूडो में उत्तराखंड के सार्थक और उपकार ने जीता पदक
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ डीएवी स्कूलों का खेल महाकुंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रहे डीएवी स्कूलों के खेल महाकुंभ के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी पद जीते। जूडो के अंडर 17 के 50 किलोग्राम से कम भार में उत्तराखंड के सार्थक ने पहला और 40 किलोग्राम से कम भार में उत्तराखंड के उपकार ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेलों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जूडो के अंडर 17 में 40 किलोग्राम से कम भार में पहला स्थान पंजाब के पीयूष , दूसरा हिरयाणा के रितेश और तीसरा उत्तराखंड के उपकार भट्ट और दिल्ली के अभिनव कृष्ण दिल्ली ने हासिल किया।
50 किलोग्राम से कम भार में उत्तराखंड के सार्थक ममगाईं ने पहला , पंजाब के कपीश ने दूसरा, हिमाचल के सानिध्य और बिहार के रिशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैंडबॉल अंडर -19 में दिल्ली बनाम पश्चिम बंगाल मैच में दिल्ली की टीम विजयी रही। अंडर - 17 में हरियाणा की टीम ने उत्तर प्रदेश काे हराया। चंडीगढ़ की टीम को उत्तराखंड की टीम ने हराया। अंडर- 14 में झारखंड की टीम बिहार की टीम पर भारी पड़ी। बैडमिंटन के प्री-क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के ऋषित अरोड़ा, मध्य प्रदेश के नमन उपाध्याय व यूपी के रोमिल प्रताप विजयी रहे। अंडर-14 स्किपिंग रोप के स्पीड होप में पंजाब के अर्चित पहले, चंडीगढ़ के विराज दूसरे और हरियाणा के कबीर तीसरे स्थान पर रहे। स्पीड स्प्रिंट में झारखंड के अनिकेत पहले, पंजाब के दक्षप्रीत सिंह दूसरे और मध्य प्रदेश के दिव्यांश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। स्पीड एंड्यूरेंस में हिमाचल प्रदेश के नवदीप सिंह पहले, झारखंड के आदित्य कुमार दूसरे और पंजाब के लक्षिव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 स्पीड होप में हिमाचल के ध्रुव शर्मा प्रथम, यूपी के पूर्व साहू दूसरे और हरियाणा के प्रणीत सोनी तीसरे स्थान पर रहे। स्पीड स्प्रिंट में यूपी के शिवांश राठौर पहले, दिल्ली के संयम दूसरे और झारखंड के मयंक राज तीसरे स्थान पर रहे। स्पीड एंड्यूरेंस में हिमाचल प्रदेश के शौर्य पटेल पहले, पंजाब के अर्जुन जैन दूसरे और झारखंड के सिद्धांत सिहं सेंगर तीसरे स्थान पर आए। अंडर-19 स्पीड होप में हरियाणा के विवेक पहले, झारखंड के आयुष दूसरे और मध्य प्रदेश के आर्यन निर्मल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी के अंडर-19 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने बिहार को, दिल्ली ने मध्य प्रदेश को, उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को और पंजाब ने हिमाचल को हराया। अंडर-17 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपी ने दिल्ली को, पंजाब ने उत्तराखंड को, हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को पटखनी दी। मेयर किरण जैसल, शिवालिक नगर के पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, आईपीएस जितेंद्र चौधरी ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed