फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Saraswati Vidya Mandir first in Vedic Maths quiz competition

वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम

Sat, 15 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir first in Vedic Maths quiz competition
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में ऑनलाइन संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रश्न मंच, विज्ञान प्रश्न मंच और पत्रवाचन की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हरिद्वार संकुल के विद्यालयों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वैदिक गणित प्रश्न मंच में बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित पत्रवाचन की बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग की प्रतियोगिता में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्न मंच की बाल वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर रानीपुर भेल ने प्रथम स्थान, किशोर वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर ने प्रथम स्थान और तरुण वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर रानीपुर भेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रतियोगिता में विद्यालय के आचार्य भूपेंद्र रावत, शैलेंद्र रतूड़ी, संजय गुप्ता, बुद्धि सिंह, मनीष धीमान, धीरज पपनै, अनुज, तिग्मांशु उपस्थित रहे। विज्ञान प्रतियोगिता में शीला, राजेश मैठाणी, सुमेंद्र नागर, विपिन राठौर, जगपाल, पूजा यादव और गजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed