फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sant Ravi Das went to visit Haridwar

जम्मू से हरिद्वार पहुंची संत रविदास यात्रा

Sun, 03 Apr 2016 12:23 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 03 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Sant Ravi Das went to visit Haridwar
हरिद्वार पहुंची यात्रा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। तीन दिन पहले जम्मू से शुरू हुई भगवान रविदास दमड़ी यात्रा शनिवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान भारी तादाद में रविदास अनुयायी शामिल हुई। ज्वालापुर में भव्य स्वागत के बाद यात्रा को निर्मला छावनी स्थित बेगम सराय आश्रम में लाया गया।

विज्ञापन

 शोभायात्रा यहां से शाम को दोबारा शुरू हुई और रेलवे रोड होते हुए यहां से हरकी पैड़ी पर पहुंची जहां सभी ने भगवान रविदास महाराज की पूजा अर्चना की तथा गंगा स्नान भी किया।  बेगम आश्रम के संचालक संत निर्मल दास, संत निर्मल दास, स्वामी राजेंद्र गिरि तथा संत रविदासाचार्य सुरेश राठौर आदि संतों ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। संतों ने कहा कि संत रविदास के आदर्श सभी को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मनुष्य को परमार्थी होना चाहिए क्योंकि दूसरों के काम आना ही मनुष्य जीवन की धर्म है।  रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने बताया कि जम्मू से पंजाब और हिमाचल होते हुए हरिद्वार पहुंची इस शोभायात्रा का समापन रविवार को निर्मला छावनी में आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

------------------
भीड़ नियंत्रण में पुलिस के छूटे पसीने
हरिद्वार। संत रविदास दमड़ी यात्रा में भाग लेने आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जब शोभायात्रा के रूप में हरक पैड़ी की तरफ बढ़ी तो शहर की सारी सड़कें पैक हो गई। जीरो जोन होने के कारण इस क्षेत्र में आटो व रिक्शा आदि तो थे ही नहीं लेकिन दोपहिया वाहन आदि का संचालन भी ठप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed