{"_id":"57643c664f1c1b481e11ce57","slug":"saints-will-delegation-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा कैराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा कैराना
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने प्रेस को जारी बयान में कैराना में हिंदुओं के पलायन को विशेष समुदाय को दोषी बताया है। इस घटना को उन्होंने शर्मसार करने वाली बताया।
विज्ञापन
उन्होेंने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है। जिसमें सभी वर्ग समुदाय के लोगों को समानता से जीवन यापन का अधिकार है। हाल ही में कैराना में बहुसंख्यक होते हुए हिंदुओं का पलायन एक विशेष समुदाय के द्वारा ही कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े लोग दूसरे परिवारों से फिरौती मांग रहे हैं। जिससे गरीबों को अपना घर बेचना पड़ रहा है। राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के सानिध्य के बिना यह कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि संतों का एक प्रतिनिधि मंडल कैराना से घटना की रिपोर्ट लेने जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगा।
विज्ञापन