फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Saint absconding with 28 lakhs, case registered

28 लाख लेकर आश्रम का संत फरार, केस

Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Saint absconding with 28 lakhs, case registered
भोलानंद संन्यास आश्रम के महंत के ब्रह्मलीन होने के बाद 28.37 लाख रुपये धोखाधड़ी कर एक संत के फरार होने का सामने आया है। पुलिस ने रकम लेकर फरार होने वाले आश्रम के कोषाध्यक्ष खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बिरला घाट भोलानंद संन्यास आश्रम के अध्यक्ष गहनानंद गिरि ने गद्दी पर रहते हुए कई बैंकों में 28.37 लाख रुपये की एफडी कराई थी। उन्होंने तत्कालीन कोषाध्यक्ष तपानंद गिरि का नाम बतौर नॉमिनी में लिखवाया था। जिससे गहनानंद के बाद एफडी और खातों की रकम तपानंद गिरि के माध्यम से भोलानंद संन्यास आश्रम को मिल जाए। गोपालानंद गिरि पुत्र गोकुलानंद गिरी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीते 23 मार्च 2020 को अध्यक्ष गहनानंद ब्रह्मलीन हो गए थे। जिसके बाद तपानंद गिरि ने आश्रम में किसी को बताए बिना ही रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने के बाद कैश करा ली। इसके बाद हरिद्वार से फरार हो गए। इसका पता चला तो बीती सात फरवरी को आश्रम में तपानंद गिरि के अनुपस्थित होने के बाद कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया। कोषाध्यक्ष के अलावा उनके पास सचिव के दायित्व की भी जिम्मेदारी थी। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि आरोपी तपानंद गिरि के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed