{"_id":"6a00886c7bdf24290a045a71","slug":"ruckus-after-a-fight-between-two-parties-seven-people-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148632-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो पक्षों में झगड़े के बाद हंगामा, सात लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो पक्षों में झगड़े के बाद हंगामा, सात लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में झगड़ा कर हंगामा करने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार को कनखल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दो पक्ष आपस में भिड़ रहे थे, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। उन्हें अलग-थलग कर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी साजिद निवासी घिस्सूपुरा धनपुरा थाना पथरी, राशिद, फरमान, सद्दाम निवासीगण घिस्सूपुरा धनपुरा, कमलेश गिरी निवासी गली नंबर-3 बंगाली बस्ती आर्यनगर चौक ज्वालापुर, अजय गिरी व संजय गिरी निवासीगण बंगाली बस्ती आर्यनगर चौक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।