{"_id":"592083e94f1c1bb315f2323b","slug":"rti-in-social-welfare-arms-of-brokers","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण में आरटीआई बना दलालों का हथियार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण में आरटीआई बना दलालों का हथियार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 20 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए आम आदमी को दिया गया सूचना का अधिकार समाज कल्याण विभाग में दलालों का हथियार बन गया है। सूचना के अधिकार में विभाग से पेंशन व छात्रवृत्ति के लाभार्थियों की जानकारी लेकर लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। विभाग की मजबूरी यह है कि आरटीआई का जवाब देना जरूरी है और दलाल इससे जमकर कमाई कर रहे हैं।
आरटीआई का दुरुपयोग यूं तो तमाम विभागों में हो रहा है। कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति और रंजिश निकालने में इसका इस्तेमाल कर रहे है। अलबत्ता समाज कल्याण विभाग में आरटीआई दलालों के लिए कमाई का जरिया बनकर रह गया है। खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाले जिले के अलग अलग गांवों के तमाम ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ विभाग से लगातार पेंशन और छात्रवृत्ति के लाभार्थियों की सूची आरटीआई से मांगते हैं।
अपने आस पास के गांव बस्ती के लाभार्थियों का पता चलने पर दलाल उन लोगों से संपर्क साधते हैं और उन्हें विभाग में अपनी अच्छी जान पहचान होने का झांसा देकर रकम ऐंठते हैं। कई बार लाभार्थी सीधे विभाग में पहुंचते हैं और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा देते हैं। ऐसी कई शिकायतें समाज कल्याण और प्रशासन के अधिकारियों को मिल चुकी हैं। जिससे साफ है कि दलाल आरटीआई का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम भी कर रह हैं।
विज्ञापन
देहात के लोग बन रहे शिकार
आरटीआई को धंधे के तौर पर अपनाने वाले लोग शहर गांव सभी जगह हैं। मगर उनका शिकार अधिकांश देहात के लाभार्थी बन रहे हैं। रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, लक्सर, खानपुर के आस पास गांवों में ऐसे लोगों ने अपना पूरा जाल बिछाया हुआ है। विभागीय लिपिक उन्हीं लोगों को एक जैसी सूचनाएं देते देते थक चुके हैं।