फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rs 5.30 lakh withdrawn from retired officer's account, report filed

Haridwar News: सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से 5.30 लाख निकाले, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 05:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Rs 5.30 lakh withdrawn from retired officer's account, report filed
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के बैंक खाते से 5.30 लाख रुपये से अधिक निकाल लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हजारी बाग कनखल निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की रोशनाबाद शाखा में है। सेवानिवृत्ति के बाद मिली धनराशि में से करीब छह लाख रुपये खाते में जमा थे। आरोप लगाया कि 31 अक्तूबर 2024 को उनके खाते से अलग-अलग यूटीआर नंबरों के माध्यम से 2 लाख, 3 लाख और 5 हजार सहित कुल 5,30,019.50 रुपये अज्ञात व्यक्तियों ने निकाल लिए। यह सभी लेनदेन ऑनलाइन माध्यम से किए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जरूर आए, लेकिन उन्होंने किसी भी व्यक्ति या बैंक कर्मचारी से कोई ओटीपी साझा नहीं किया। इसके बावजूद रकम निकल जाना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की भी संलिप्तता हो सकती है। बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने बैंक के टोल-फ्री नंबर पर कई शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed