फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roorkee won the match in Kabaddi and Narsan won the match in Volleyball

Haridwar News: कबड्डी में रुड़की और वाॅलीबाल में नारसन ने जीता मुकाबला

Thu, 21 Nov 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roorkee won the match in Kabaddi and Narsan won the match in Volleyball
हरिद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रहे खेल महाकुंभ के नौवें दिन वाॅलीबाल एवं कबड्डी की फाइनल प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही खेल महाकुंभ का समापन भी हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंडर-14 बालक वर्ग के कबड्डी मैच के फाइनल में रुड़की की टीम ने नारसन को परास्त कर स्वर्ण अपने नाम किया। नारसन ने दूसरा और लक्सर की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिकाओं में लक्सर प्रथम, नारसन द्वितीय व खानपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग की बालिकाओं में लक्सर ने पहला स्थान प्राप्त किया। बहादराबाद व खानपुर की टीमें क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-20 बालक वर्ग में रुड़की की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नारसन को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में नारसन ने प्रथम, रुड़की ने द्वितीय व लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल की अंडर-20 बालक वर्ग का फाइनल मैच विकासखंड नारसन व बहादराबाद के बीच हुआ। इसमें नारसन ने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर गोल्ड अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में रुड़की ने भगवानपुर को फाइनल में परास्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा किया। अंडर-23 बालक वर्ग में नारसन, बहादराबाद व लक्सर की टीमों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, भारतीय कुश्ती संघ के महासचिव वीएन प्रसून, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, जीतेंद्र कुमार मेहरा, अविनाश झा, प्रदीप सिंह, ऋषिपाल सिंह, त्रिलोकपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed