फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roadways were not ride buses

रोडवेज की बसों को नहीं मिली सवारी

Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान के दिन यात्रियों की भीड़ कम आई जिससे रोडवेज की बसों में अधिकांश सीटें खाली ही रहीं। जाने वाली बसें भी गिनी चुनी सवारियां लेकर रवाना हुईं। उत्तराखंड परिवहन निगम ने 500 और यूपी रोडवेज ने 600 बसों को मेला ड्यूटी में लगाया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहित हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की भीड़ आने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यात्रियों के कम आने से गिनी चुनी बसें ही रवाना की गईं। दोपहर बाद एक बार कुछ देर के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ी लेकिन एक-डेढ़ घंटे बाद व्यवस्था पहले जैसे हो गई। मेले के संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से हर डिपो से 25-25 बसें मंगाई गयी हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ अन्य मेलों की तरह नहीं थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें भी इधर-उधर से खाली ही आईं। उत्तराखंड परिवहन निगम र्के अर्द्धमेलाधिकारी मुकेेश सिंह ने बताया कि मेला ड्यूटी के लिए 500 बसों का इंतजाम किया गया है, लेकिन भीड़ बहुत कम आई। वहीं उत्तरप्रदेश परिवहन निगम के मेलाधिकारी यजुर्वेंद्र कुमार ने बताया कि निगम की ओर से अलग-अलग डिपो से कुल कुछ 600 बसें मेला ड्यूटी में लगाई गई हैं। जिस रूट की सवारी ज्यादा हो रही हैं उसी रूट पर बसों को भेेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 800, तीसरे मेें 1000 और चौथे चरण में 2000 बसों को मेेले में लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed