फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roadways buses jammed from the night of July 15

15 जुलाई की रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses jammed from the night of July 15
हरिद्वार। पूरा वेतन देने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 15 जुलाई की आधी रात से बसों का चक्का जाम व कार्यशाला और बस अड्डे पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इसके लिए चार यूनियनों ने संयुक्त मोर्चा का गठन किया है। इसके तहत परिवहन निगम के अधिकारियों को चेतावनी नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के चार संगठनों उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन, उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ, एससी-एसटी श्रमिक संघ, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मिलकर उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा के बैनर तले 15 जुलाई की मध्यरात्रि से रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो रोडवेज बसों के पहिए जाम हो जाएंगे। इसके साथ ही कार्यशाला में भी काम ठप हो जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए। इसके साथ ही लंबित व अन्य देयकों की मांग, समिति, एलआईसी, ईपीएफ और ईएसआई कटौती बंद कर सभी मदों में राशि जमा करने की मांग की है। मोर्चा के सदस्य एवं एससी-एसटी श्रमिक संघ के शाखा मंत्री केपी सिंह ने बताया कि संघ से जुड़े रोडवेज कर्मचारी आंदोलन को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की मध्यरात्रि से 16 जुलाई की मध्यरात्रि तक एक दिवसीय संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय प्रांत स्तर से लिया गया है। इसको लेकर एआरएम हरिद्वार को भी एक पत्र कर्मचारी संगठनों के नेताओं द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed