Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Road construction companies came forward to claim the ropeway operation

Haridwar News: रोपवे संचालन के दावेदारी में उतरीं सड़क निर्माता कंपनियां

Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Road construction companies came forward to claim the ropeway operation
हरिद्वार। धर्मनगरी में माता मनसा देवी और चंडी देवी के दर्शन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही रोपवे कंपनी ऊषा ब्रेको के सामने इस बार फिर कड़ी चुनौती है। 10 अप्रैल को रोपवे कंपनी का अनुबंध समाप्त हो रहा है। बीते वर्षाें में टेंडर प्रक्रिया में जहां रोपवे से जुड़ीं कंपनियां होती थीं, वहीं इस बार सड़क निर्माता कंपनियां बोली लगाने उतरी हैं। नगर निगम ने भी रोपवे संचालन के टेंडर नई शर्तों के साथ जारी कर दिया है। नगर निगम ने 17 मार्च को निविदा सूचना प्रकाशित कर रोपवे के संचालन और रखरखाव के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें दिल्ली, हरियाणा और गुजरात की तीन सड़क बनाने वाली कंपनियों ने भी आवेदन किया है। जिसमें हरियाणा के हिसार की कंपनी गवर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, राजस्थान के जोधपुर की कंपनी मुंडन कंस्ट्रक्शन कंपनी और गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्टस लिमिटेड के अलावा नई दिल्ली की रोड गुरु डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं। निविदा आवेदन में इन कंपनियाें ने रोपवे सेवा में अनुभव शून्य बताया है। जिससे ऊषा ब्रेेको की दावेदारी फिर से मानी जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
ऊषा ब्रेको ने तैयार की थी रोपवे की डिजाइन
वर्ष 1981 में रोपवे की डिजाइन तत्कालीन नगर पालिका की व्यवस्था से जुड़कर ऊषा ब्रेको कंपनी ने ही तैयार की थी। यह कंपनी देश में कुल 10 रोपवे सेवाओं का संचालन कर रही है। यात्री सुरक्षा में इसका रिकार्ड शानदार है।
विज्ञापन

नवरात्र में 60 हजार ने किया रोपवे से सफर
ऊषा ब्रेको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज डोबाल ने बताया कि नवरात्र करीब 60 हजार लोगों ने रोपवे से माता मंदिरों में दर्शन किए। कहा कि हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ संपन्न हुआ है। जिससे इस बार नवरात्र में कम भीड़ रही। यह संख्या बीते वर्ष से करीब 20 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed