फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rickshaw hits elderly couple, injures them

Haridwar News: रिक्शा ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर, घायल

Mon, 13 Apr 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw hits elderly couple, injures them
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रिक्शा चालक ने घर से बाहर निकल रहे बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ और पुरुष के पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


पुलिस के अनुसार, पुष्पा देवी और उनके पति इंदु भूषण निवासी संदेश नगर कॉलोनी रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर से सामान लेने के लिए निकले थे। जैसे ही वे गेट से बाहर आए तभी एक अनियंत्रित रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिक्शा चालक नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार पुष्पा देवी के हाथ की हड्डी टूट गई है और पैर में गहरा जख्म है, जबकि इंदु भूषण के पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। दंपति के पुत्र रोशन कुमार ने रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed