फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Revolver and cash theft by breaking the lock

ताला तोड़कर रिवाल्वर और नगदी चोरी

Tue, 11 Jan 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Revolver and cash theft by breaking the lock
धर्मशाला में स्थित मारवाड़ी भोजनालय की अलमारी व लॉकर तोड़कर चोरों ने उसमें रखी रिवाल्वर, दस हजार रुपये और एफडीआर उड़ा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धर्मशाला में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक ओंकार नाथ राय निवासी नरसिंह भवन धर्मशाला अपर रोड ने शिकायत देकर बताया कि नरसिंह भवन धर्मशाला अपर रोड हरिद्वार में स्थित मारवाड़ी भोजनालय को शिव विलास राय संचालित कर रहे हैं। ओंकार नाथ का कहना है कि शिव विलास राय किसी काम से अपने पैतृक गांव गए हुए थे। 10-11 जनवरी की रात को भोजनालय में रखी अलमारी व लॉकर को भी तोड़कर किसी ने रिवॉल्वर और लाइसेंस के अलावा दस हजार की नकदी, एफडीआर चोरी कर ली। मंगलवार सुबह जब अलमारी व लॉकर का ताला टूटा हुआ देखा तो चोरी होने का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत ही धर्मशाला में पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ली। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed