फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Restrict heavy vehicles on the highway today

आज से राजमार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Wed, 13 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले के पहले स्नान (14 जनवरी) पर्व के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को यातायात प्लान जारी कर दिया है। किसी भी मार्ग से हरिद्वार जिले में आने वाले वाहन के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किया गया है। आज से तीन दिन तक (बुधवार से शुक्रवार आधी रात) राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। हरिद्वार-दिल्ली, हरिद्वार-बिजनौर और हरिद्वार-सहारनपुर राजमार्ग पर जिले की सीमा में कोई भारी वाहन नहीं आएगा। सभी भारी वाहन जिले की सीमा पर रोक दिए जाएंगे। जिले से भी कोई भारी वाहन बाहर नहीं जा पाएगा। भीड़ बढ़ने पर जगह-जगह बनाई गई पार्किंग में वाहन पार्क किए जाएंगे। मेरठ-दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन वाया रुड़की, भगवानपुर, छुटमलपुर होते हुए देहरादून-ऋषिकेश जा सकेंगे। स्नान पर्व के दिन टैक्सी, टाटा सूमो, आटो रिक्शा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के पास पार्क न होकर ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे।

विज्ञापन


मेरठ-दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन
यहां से आने वाली रोडवेज बसें सीधे आकर इसी मार्ग से वापस होंगी। छोटे वाहन हरकी पैड़ी से सटी धोबीघाट पार्किंग तक पहुंचेेंगे। पार्किंग के फुल होने पर बैरागी कैंप का इस्तेमाल किया जाएगा। उत्तरी हरिद्वार में वाहन पावनधाम एवं पुराना एआरटीओ चौक के पास बनी पार्किंग में पार्क होंगे।
विज्ञापन


नजीबाबाद से आने वाले वाहन
यहां से रोडवेज बसें सीधे ऋषिकुल मैदान में बने बस अड्डे में आएंगी और यहीं से वापस होगी। ऋषिकुल बस अड्डे के फुल होने पर रोडवेज बसों को गौरीशंकर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। निजी बसें हरिराम इंटर कालेज के मैदान में पार्क होंगी। मैदान के भरने पर रोडवेज बस की तरह ही गौरीशंकर पार्किंग में वाहन पार्क होंगे। हल्के वाहन सीधे धोबीघाट और धोबी पार्किंग के फुल होने पर बैरागी कैंप में पार्क कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहन
यहां से आने वाली रोडवेज बसें सीधी राजमार्ग से आ-जा सकेंगी। यदि बस अड्डे में बसों का दबाव अधिक होता है तो भगवानपुर, धनौरी से होते हुए धीरवाली पार्किंग में पार्क कराई जाएंगी। बड़े यात्री वाहन भगवानपुर, धनौरी से बहादराबाद होते हुए हरिराम इंटर कालेज पार्किंग में पहुंचेंगे। हल्के वाहन सीधे धोबीघाट पहुंचेंगे। हाईवे से इनकी वापसी होगी। पार्किंग के भरने पर छोटे वाहन सिंहद्वार से बैरागी पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। इनकी वापसी शंकराचार्य चौक से होगी।

देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहन
इस मार्ग से भी रोडवेज बसें सीधे ऋषिकुल बस अड्डे पर पहुंचेंगी। ऋषिकुल मैदान के फुल होने पर मोतीचूर बस अड्डे पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां से आने वाले प्राइवेट भारी वाहन हरिराम इंटर कालेज के मैदान में पार्क होंगे। यहां स्थिति गड़बड़ाने पर बाघरो नदी में पार्क होंगे। वापसी पुराना एआरटीओ चौक से होते हुए होगी। जबकि हल्के वाहन सीधे धोबीघाट पार्किंग तक पहुंचेंगे। पार्किंग में जगह न होने पर पुराना एआरटीओ चौक एवं पावनधाम के पास बनी पार्किंग में पार्क होंगे।

पार्किंगों के फुल होने के बाद की स्थिति
कुंभनगरी के सभी पार्किंग स्थल भरने पर अलग व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली से आने वाले वाहन मंगलौर से वाया लंढौरा वाया लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, मातृसदन से होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में पहुंचेंगे। इनकी वापसी बूढ़ी माता तिराहे, देशरक्षक, सिंहद्वार चौक से वापसी होगी। जबकि सहारनपुर से आने वाले वाहन भगवानपुर, इमलीखेड़ा, धनौरी, बहादराबाद होते हुए धीरवाली पार्किंग में पहुंचेंगे।

स्थानीय यातायात व्यवस्था
स्नान पर्व के दिन टैक्सी, टाटा सूमो, आटो रिक्शा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के पास पार्क न होकर ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे। ज्वालापुर से हरिद्वार जाने वाले आटो रिक्शा-विक्रम रोडवेज वर्कशाप तक आ-जा सकेंगे। कनखल से आने वाले वाहन ऋषिकुल बस अड्डे तक ही आएंगे। ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहन दूधाधारी तिराहे से बाघरो नदी के बैंड तक आ-जा सकेंगे। नजीबाबाद की ओर से आने वाले यात्री वाहन नीलधारा पार्किंग तक ही आ-जा सकेंगे।


शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था
स्नान पर्व के दिन ललतारौ पुल से हरकी पैड़ी तक चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यही व्यवस्था भीमगोडा तिराहे से भी लागू होगी। पास होने पर ही व्यापारी जीरो जोन में प्रवेश कर सकेंगे। आवश्यक सेवाएं और स्कूली वाहन को मेला क्षेत्र में आने-जाने दिया जाएगा। अपर रोड से हरकी पैड़ी तक व्यापारी वर्ग के वाहन उनके प्रतिष्ठान के बाहर पार्क नहीं होने दिए जाएंगे। इनके लिए मायादेवी मंदिर का मैदान, कोतवाली से सटा प्राथमिक विद्यालय, पुराना टैक्सी स्टैंड, भूरे की खोल, गऊघाट पुल और विष्णुघाट पुल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed