फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Resolve to serve poor and destitute people

संत समाज ने दी बाबा बंशीवाले महाराज को श्रद्धांजलि

Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Resolve to serve poor and destitute people
भूपतवाला स्थित अन्नपूर्णा आश्रम में संत समाज ने ब्रह्मलीन संत शिरोमणी बाबा बंशीवाले को श्रद्धांजलि दी। संतों एवं श्रद्धालुओं ने उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए गरीबों की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि संत शिरोमणी ब्रह्मलीन बाबा बंशीवाले संत समाज के प्रेरणास्रोत थे। जिन पर माता अन्नपूर्णा की असीम अनुकंपा थी। जिसके माध्यम से बाबा बंशीवाले ने गरीब, असहायों, निराश्रितों की सेवा के लिए संपूर्ण देश में अन्नपूर्णा भंडार चलाकर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि बाबा बंशीवाले महाराज दिव्य महापुरुष थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित कर दिया था। महंत निर्मलदास एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने कहा कि बाबा बंशीवाले त्याग एवं तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे।
विज्ञापन

पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि बाबा बंशीवाले युग पुरुष थे। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ समाज को मानव सेवा का संदेश देकर नई दिशा प्रदान की। इस मौके पर यूपी के राज्यमंत्री कपिलदेव, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, स्वामी ऋषिश्वरानंद, राजमाता आशा भारती, स्वामी ऋषि रामकिशन, महंत सूरजदास, महंत शिवानंद, महंत अरुणदास, महंत प्रहलाद दास, महंत विष्णुदास, महंत दुर्गादास, महंत प्रेमदास, स्वामी कपिल मुनि समेत कई संत मौजूद रहे। संचालन आचार्य पवनदत्त मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed