फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Resolution of the President of the clarity of the Ganges

राष्ट्रपति ने लिया गंगा की निर्मलता का संकल्प

Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Resolution of the President of the clarity of the Ganges
गंगा स्वच्छता का संकल्प - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बृहस्पतिवार शाम हरिद्वार पहुुंचकर गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हाथ उठाकर मां गंगा की निर्मलता और पवित्रता का संकल्प लिया। करीब एक घंटे तक हरकी पैड़ी पर समय बिताने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए। इससे पहले गंगा सभा पदाधिकारियों ने उन्हें चांदी का गंगा जल कलश और रजत अभिनंदन पत्र भेंट किया।

विज्ञापन

शाम करीब 5:15 मिनट पर भेल हेलीपैड पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का काफिला कुछ देर डामकोठी रुकने के बाद शाम 6:05 मिनट पर हरकी पैड़ी पहुंचा। यहां गंगा सभा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने महामहिम और उनके साथ आए राज्यपाल डा. केके पॉल व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगवानी की। पंडित अवधेश जी भगत ने राष्ट्रपति से गंगा पूजा कराई और गंगा का दुग्धाभिषेक कराया। करीब सात मिनट की मुख्य आरती से पहले राष्ट्रपति ने गंगा भक्तों के साथ हाथ उठाकर मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए काम करने का संकल्प लिया। एक साथ हजारों श्रद्धालुओं को हाथ उठाकर संकल्प लेते देख महामहिम इतने मुग्ध हुए कि काफी देर तक पूरे दृश्य को निहारते रहे। आरती के बाद उन्हें गंगा सभा के कार्यालय ले जाया गया। वहां गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार और महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने उन्हें गंगा का प्रसाद गंगा जल कलश और रजत अभिनंदन पत्र भेंट किया। महामहिम ने गंगा सभा की पुस्तिका में अपनी टिप्पणी भी लिखी। उसमें उन्होंने कहा कि इस आरती में भाग लेकर वह चिर स्मरणीय पलों का अनुभव कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
यह भी रहे मौजूद
इस दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर मनोज गर्ग, कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, पुरुषोत्तम शर्मा, डा. संजय पालीवाल, गंगा सभा के समाज कल्याण मंत्री आशुतोष शर्मा, उपेंद्र ठेकेदार के अलावा आयुक्त वीके शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईजी संजय गुंज्याल, डीआईजी पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी राजीव स्वरूप आदि अधिकारी और पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले हेलीपैड पर पहुंचे महामहिम और उनके साथ आए राज्यपाल व मुख्यमंत्री का मेयर मनोज गर्ग और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज आदि ने पुुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed