{"_id":"69760e6ef0157bc5900f9937","slug":"report-on-roadways-bus-driver-in-case-of-death-of-youth-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144124-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक की मौत के मामले में रोडवेज बस चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक की मौत के मामले में रोडवेज बस चालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड रोडवेज बस के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 जनवरी को लोकेन्द्र कुमार (30) निवासी आलमपुर कैंच, थाना नौगावां सादात, जिला अमरोहा (उप्र) अपनी मोटरसाइकिल पर घर से कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे लाहरपुर से पहले श्यामपुर क्षेत्र में उत्तराखंड रोडवेज की बस के चालक ने तेज और लापरवाही से बस चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में लोकेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से बिजनौर सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में मृतक की मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मृतक के भाई कमल सिंह ने शनिवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।