{"_id":"6aae7f13b0141612490666fd","slug":"relief-from-cleaning-work-in-the-block-premises-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-154186-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंदगी और खुले चैंबर से मिलेगी मुक्ति, ब्लॉक परिसर में सफाई कार्य से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंदगी और खुले चैंबर से मिलेगी मुक्ति, ब्लॉक परिसर में सफाई कार्य से राहत
विज्ञापन
खबर का असर लोगो
स्वयं सहायता समूह दुकानों की बदहाली पर अमर उजाला की खबर के बाद अधिकारियों ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों की दुकानों की बदहाल व्यवस्था पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है। ब्लॉक परिसर में उगी लंबी घास और खुले चैंबरों की मरम्मत व सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही परिसर में फैली गंदगी को भी हटाया जा रहा है।
अमर उजाला ने 12 सितंबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर में समूहों की दुकानों के सामने उगी घास, फैली गंदगी और शौचालय की खराब व्यवस्थाओं से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही विशेष परेशानी का जिक्र था। रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद कर्मचारियों ने परिसर में उगी घास और झाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द सफाई कराने और खुले चैंबर बंद कराने की मांग की थी। अब इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। सफाई अभियान के तहत परिसर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। खुले चैंबरों को बंद करने का कार्य भी प्रगति पर है। यह कदम परिसर में आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए राहत लेकर आया है।
विज्ञापन
ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) मानस मित्तल ने बताया कि ब्लॉक परिसर में जर्जर सरकारी भवनों और गिरी दीवारों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रस्ताव आपदा राहत कोष के तहत भेजा गया है। मित्तल ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू होगा।