{"_id":"6138f8038ebc3ec9087fade8","slug":"rebel-in-touch-with-a-big-congress-leader-godiyal-haridwar-news-drn389824073","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी मेरे नहीं कांग्रेस के एक बड़े नेता के संपर्क में: गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी मेरे नहीं कांग्रेस के एक बड़े नेता के संपर्क में: गोदियाल
विज्ञापन
सेवा समिति हॉल में युवाओं को आप की सदस्यता दिलवाते आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ।
- फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में गए दो बागी पार्टी के एक बड़े नेता के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बागियों की घर वापसी पर पार्टी के नेता मिलकर अंतिम निर्णय लेंगे।
भीमगोड़ा में जयराम आश्रम में स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ उनके मित्र थे और हैं। आगे भी रहेंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाते समय मैंने उन्हें मित्र स्वरूप समझाने की कोशिश की थी कि वह भाजपा के कुचक्र में न फंसे। उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और भाजपा में जाकर फंस गए। उन्हें भाजपा में न पहले सम्मान मिला और न ही आगे मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा की कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने मेरे से संपर्क नहीं किया है, लेकिन सुनने में आया है कि वह हमारे एक बड़े नेता के संपर्क में हैं। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस के ये नेता पार्टी हाईकमान को अवगत कराएंगे। सभी लोग मिल बैठकर बागी नेताओं के कांग्रेस में वापसी पर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
---------------
कांग्रेस में नहीं गुटबाजी
गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है। गुटबाजी देखनी है तो भाजपा के उमेश शर्मा काऊ और धनसिंह रावत में देखिए, जो सबको दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की परिवर्तन यात्रा की अपार सफलता के बाद दूसरे चरण में 18 सितंबर से हरिद्वार में और भी प्रभावशाली और उमंगभरी परिवर्तन यात्रा निकलेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कहीं टक्कर में नहीं है।