फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rathi reactivated, slept police swoop

राठी फिर सक्रिय, चैन की नींद सोयी पुलिस

Fri, 20 Jan 2017 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 20 Jan 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक दशक से हरिद्वार के लिए सिरदर्द बने कुख्यात सुनील राठी ने एक बार फिर से सिर उठाया है। पिछले कुछ समय से शांत चल रहे सुनील राठी के फिर सक्रिय होने पर हरिद्वार पुलिस के होश उड़े हुए हैं।  सुनील राठी के नाम से चौथ की डिमांड लगातार जिले के कारोबारियों से की जा रही है।

फिलवक्त सुनील राठी हरिद्वार जेल में है। पिछले कुछ समय पहले ही उसे दिल्ली की तिहाड़ से यहां शिफ्ट किया गया है। रुड़की गैंगवार, कुख्यात भूरा की फरारी के बाद सुनील राठी सुर्खियों में रहा। लेकिन फिर उसने खामोशी ओढ़ ली थी। अब सुनील राठी फिर से सक्रिय हो गया है। रुड़की हरिद्वार के कारोबारियों से कई लाख की डिमांड लगाता की जा रही है। धमकी भरी फोन कॉल आ रहे हैं। ये बात दिलचस्प है कि, ये कॉल जेल के अंदर से की जा रही हैं या फिर जब वह पेशी पर आता है। हरिद्वार पुलिस की उदासीनता के कारण ही सुनील  राठी फिर अपनी मनमानी पर उतर आया है। वह भी हरिद्वार जेल में रहकर वह आतंक का पर्याय बना हुआ है। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा जेल से धमकी भरे फोन होने की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं।       
विज्ञापन


राठी गैंग में नए चेहरे      
कुख्यात राठी के गैंग में कई नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। रानीपुर क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवा इस समय राठी से जुड़े हुए हैं। ये राठी की ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और एक युवक कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में जेल गया था और उसकी मुलाकात तब राठी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के चुनाव के लिए मांग रहा चौथ      
 राठी अपनी मां राजबाला के विधानसभा चुनाव के लिए चौथ की डिमांड कर रहा है। क्योंकि, उसकी मां इस बार वेस्ट यूपी में अपने गृह क्षेत्र बागपत की एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed