फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ramdev should apologize for his indecent remarks on women: AAP

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगे रामदेव: आप

Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Ramdev should apologize for his indecent remarks on women: AAP
आम आदमी पार्टी ने योग गुरु स्वामी रामदेव की ओर से महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर उनका पुतला फूंककर दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि स्वामी रामदेव ने मातृशक्ति का अपमान किया है। जिससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता साफ झलक रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की मौजूदगी में रामदेव ने यह बयान दिया है। जिससे भाजपा महिला मोर्चा को आप की महिला मोर्चा के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि शायद स्वामी रामदेव 4 जून 2011 की वह रात भूल गए हैं, जब पुलिस की लाठी से बचने के लिए उन्होंने महिलाओं के कपड़ों का सहारा लिया था। इस मौके पर शहर विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता सिंह, रेखा देवी, गीता देवी, शगुफ्ता बेगम, संजू नारंग, रघुवीर सिंह पवार, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed