{"_id":"61c36ccd41071c6fe90d028a","slug":"ramanujan-made-invaluable-contribution-to-mathematical-analysis-haridwar-news-drn3995543100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानुजन ने गणितीय विश्लेषण को दिया अमूल्य योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानुजन ने गणितीय विश्लेषण को दिया अमूल्य योगदान
विज्ञापन
एसएमजेएन कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित सेमीनार में छात्रों को जानकारी देती शिक्षिका ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय गणित दिवस पर एसएमजेएन महाविद्यालय में गणित शिक्षिका डॉ. पद्मावती तनेजा के संचालन में एक सेमीनार हुआ। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने गणित को अचेतन तरीके से पढ़ा और प्रारंभ में ही अपना शोध विकसित करना शुरू कर दिया। डॉ. बत्रा ने बताया कि रामानुजन ने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत सीरीज और निरंतर भिन्न अंशों के लिए बहुत योगदान दिया है। इससे भारत की गणितीय संस्कृति को बनाए रखने में सक्षम होंगे।
मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विद्वानों को जन्म दिया। ऐसे महान विद्वानों में से एक श्रीनिवास रामानुजन हैं, जिन्होंने गणितीय विश्लेषण के लिए अपना आश्चर्यजनक योगदान दिया। गणित विभाग की शिक्षिका डा. पद्मावती तनेजा ने देश की आश्चर्यजनक विद्या ‘वैदिक गणित’ से अवगत कराते हुए गणित की जटिल गणनाओं को कम समय में करने की जानकारी भी दी। इस मौके पर संदीप रावत, डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. जगदीश चंद्र आर्य, मोहन चंद्र पांडेय, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, डॉ. विजय शर्मा, नेहा गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा जोशी समेत विशाल, सबा, तिशिका, भावना, विनय, पूजा, स्नेहा आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।