फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rajaji's outsourced workers went on strike

हड़ताल पर गए राजाजी के आउटसोर्स कर्मी

Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajaji's outsourced workers went on strike
उपनल में समायोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
उपनल में समायोजित करने की मांग को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी मांग को लेकर मंगलवार से सामूहिक रूप से कार्यबहिष्कार हड़ताल पर चले गए। बुधवार को कर्मचारी देहरादून में मांग के लिए वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से वार्ता के लिए जाएंगे। कार्यबहिष्कार पर चले जाने से कार्यालयों का कामकाज और गश्त भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से उपनल में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग में सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें पूरा वेतनमान और अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। जिसके कारण उन्हें परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहना है कि जब वन विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों को उपनल में समायोजित कर दिया गया है तो उन्हें क्यों नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर दीपावली पर्व भी नहीं मनाने और कार्यबहिष्कार करने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर वह मान गए थे। मंगलवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रेंज और अन्य कार्यालयों में कार्यबहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने वन मंत्री से कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर फोन पर वार्ता की। इसमें वन मंत्री ने कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए बुधवार को देहरादून बुलाया है। उधर, कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर अनुराग गिरी, राकेश चंदेल, पीयूष विश्नोई, सुलेमान, इंतजार, कृष्ण कुमार, राम प्रसाद, विक्रम सिंह, अनिल, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed