फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raised demand to install statue of former Prime Minister late Atal ji

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा लगाने की उठाई मांग

Sat, 05 Sep 2020 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to install statue of former Prime Minister late Atal ji
हरकी पैड़ी के पास शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देते भाजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी के पास गंगा घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा लगाने के साथ उनके इतिहास के बारे में शिलापट्ट लगाने की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को खन्नानगर स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा के सप्तऋषि और मध्य हरिद्वार के मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल मंडल महामंत्री तरुण नैयर के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिला। मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि सीसीआर टॉवर के पास रैन बसेरा के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाए। प्रतिमा के साथ अटल जी के सिद्धांत, विचार, इतिहास, विकास कार्यों के शिलापट्ट लगाए जाए, ताकि हरिद्वार में देश विदेश से आए यात्रियों को अटल जी के दर्शन प्राप्त हो सकें और उनके विचारों से अवगत हो सके। उन्होंने अटल जी के नाम पर एक गंगा घाट भी बनाने की मांग उठाई। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उनके ज्ञापन पर सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुकेश कौशिक, मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष पूरण पांडे, सुंदर शर्मा, दिनेश पांडे, पार्षद सपना शर्मा, मुकेश पुरी, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, राहुल शर्मा, अजीत सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, राकेश खन्ना, आदित्य झा, अर्चित चौहान, रवि चौहान, चंद्रकांत पांडे, अजीत सिंह, प्रशांत सुनेजा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed