{"_id":"626176644e626f2508188b5e","slug":"raid-in-dairy-took-samples-of-milk-cheese-and-cream-haridwar-news-drn409652066","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरी में छापा, दूध, पनीर और क्रीम का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरी में छापा, दूध, पनीर और क्रीम का सैंपल लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग टीम के साथ मिलकर एक डेयरी पर छापा मारा। मिलावट के लिए लाए गए पाम ऑयल के पैकेट शौचालय में रखे हुए मिले। जिन्हें सील कर दिया गया है। डेयरी पर गंदगी भी मिली। प्रथम दृष्टया मामला मिलावट मिलने पर उनके निर्देश पर डेयरी संचालक का लाइसेंस सस्पेंड की संस्तुति की गई है। डेयरी से दूध समेत तीन सैंपलों को भी भरा गया। मिलावट के लिए गए करने वाले कच्चे सामान को सील कर दिया है।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ कोतवाली ज्वालापुर स्थित खालसा डेयरी फार्म पर छापा मारा। इस दौरान टीम को दुकान में रिफाइंड ऑयल, दूध बनाने का पाउडर बरामद हुआ। यह अलग-अलग चार पेटियों में रखा हुआ था। जिसमें से 60 पैकेट का प्रयोग होता हुआ मिला। जिनके रेफर वहां पड़े हुए मिले। बताया जाता है कि छापे की सूचना मिलने पर डेयरी संचालक की ओर से पाम ऑयल के पैकेट को छुपाने के लिए शौचालय में रख गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर मिले संचालक और कर्मचारियों से इसकी जानकारी चाही तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उसको जमकर फटकार लगाई। मौके पर मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव को डेयरी संचालक का लाइसेंस सस्पेंड करने के निर्देश दिए। कपिल देव ने बताया कि लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति उनकी ओर से कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरी से दूध, पनीर, क्रीम के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।