फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Promises to establish Ram Rajya to come to power'

‘सत्ता में आने के लिए करते हैं राम राज्य स्थापना के वायदे’

Mon, 13 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
'Promises to establish Ram Rajya to come to power'
मंगलमय परिवार की और से आयोजित गोष्ठी में पुस्तक का विमोचन करते पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
मंगलमय परिवार एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की ओर से ‘वर्तमान परिदृश्य और मानव उत्थान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता श्रीराम कथा वाचक संत विजय कौशल ने कहा कि आज हर पार्टी का नेता सत्ता में आने पर राम राज्य की स्थापना करने के वायदे करता है। दूसरे का वेष धारण करना सरल है, लेकिन आचरण में उतारना बहुत कठिन है।
विज्ञापन

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के पंडित मदन मोहन मालवीय सभागार में आयोजित गोष्ठी में संत विजय कौशल ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के व्यक्तित्व से देश की जनता भलीभांति परिचित है। राम का नाम सुनते ही हमारे मानस पटल पर मर्यादा पुरुषोत्तम व्यक्ति की छवि अंकित होती है। श्रीराम का चरित्र आदर्शवादी हैं। जिनसे संसार का प्रत्येक व्यक्ति प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि राम ने अपने जीवन काल में प्रत्येक भूमिका का निर्वाह श्रेष्ठतापूर्वक किया। श्रीराम ने धर्मशील राजधर्म का पालन किया।
विज्ञापन

पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल ने कहा कि राम का जन्म राज्य भोगने के लिए नहीं बल्कि जगत के मंगल के लिए हुआ।
गोष्ठी में बालकृष्ण शास्त्री द्वारा सम्पादित पुस्तक अनुपम भजन संग्रह का विमोचन किया गया। डॉ. नरेश चौधरी को कोविड काल की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान अविनाश चंद ओहरी, रमणीक, बृजभूषण विद्यार्थी, डा. जितेंद्र सिंह, श्रवण गुप्ता, रमेश उपध्याय, अनिल गुप्ता, निशांत कौशिक, करन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संचालन विमल कुमार और डॉ. हिमांशु पंडित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed