फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Proficiency Test for B.P.Ed. and M.P.Ed. Admissions Concluded

Haridwar News: बीपीएड, एमपीएड प्रवेश के लिए दक्षता परीक्षा संपन्न

Sat, 23 May 2026 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Proficiency Test for B.P.Ed. and M.P.Ed. Admissions Concluded
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में सत्र 2026-2027 के लिए बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से दयानंद स्टेडियम परिसर में यह परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षुओं ने 100 मीटर और 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, सिट-अप्स के अलावा लंबी कूद जैसी शारीरिक प्रवीणता की स्पर्धाओं में भाग लिया। विभाग के प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि गर्मी को देखते हुए शारीरिक प्रवीणता की सभी गतिविधियां सुबह के समय कराई गईं।
विज्ञापन

आयोजक सदस्यों ने प्रतिभागी प्रशिक्षुओं के लिए छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। प्रवेशार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी में राहत और ऊर्जा देने वाला बताया। योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन सत्येंद्र राजपूत ने भी छबील वितरण को एक प्रशंसनीय कदम कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed