फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Private hospitals reduced the fee of MRI

सरकारी में शुरू हुई एमआरआई, निजी में भी दरें घटाई

Sun, 03 Apr 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals reduced the fee of MRI
मेला अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद एमआरआई यूनिट शुरू होने से निजी अस्पतालों में भी दाम कम कर दिए गए हैं। स्थिति यह है कि निजी अस्पतालों में सरकारी से भी एमआरआई का कम चार्ज हो गया है। पहले निजी अस्पतालों में मनमाफिक जांच के दाम वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन

महाकुंभ को देखते हुए सरकार की ओर से श्रद्घालुओं और मरीजों को एमआरआई की सुविधा का लाभ देने के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। बजट जारी होने के बाद कुंभ मेले के दौरान तो एमआरआई यूनिट को मेला अस्पताल में संचालन शुुरू नहीं हो सका था। पर अब उसे तैयार करके मार्च में शुरू कर दिया गया था। सरकार की ओर से सरकारी जांच का जो शुल्क रखा गया है। वह निजी अस्पतालों पर भारी पड़ा है। दरअसल, पहले निजी अस्पतालों में सात से आठ हजार रुपये एमआरआई कराने का शुल्क लिया जा रहा था। जनपद के किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआई की सुविधा का लाभ नहीं होने से निजी अस्पताल संचालक मनमाने शुल्क ले रहे थे। पर मेला अस्पताल में 5125 रुपये शुल्क तय कर किए गए हैं। जबकि बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारक के परिवारों के मरीजों की फ्री में एमआरआई की जाती है। जिससे सरकारी एमआरआई शुरू होने से निजी अस्पतालों ने भी दाम घटा दिए गए हैं। उनकी ओर से प्रतिस्पर्धा करते हुए सरकारी एमआरआई से भी कम दाम करते हुए पांच हजार शुल्क कर दिया गया है। मेला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता का कहना है कि सरकार की ओर से जो व्यवस्था की गई है। उसी के अनुसार शुल्क लेकर व्यवस्था दी जा रही है। इससे मरीजों को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed