फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prison Break was rogues scandal uniforms

जेल ब्रेक कांड के बदमाशों की ही थी वर्दियां

Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल पर मिली पंजाब पुलिस की वर्दियां नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने वाले बदमाशों ने ही पहनी हुई थी। मंगलौर के पास ही वर्दियां फेंककर वे उल्टे पांव ही लौट गए थे। माना जा रहा है कि हरिद्वार में पुलिस चेकिंग के चलते ही उन्होंने ऐसा किया। इस बात की पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दी है।

गंगनहर में मिली पंजाब पुलिस की वर्दियां पिछले कई दिन से जांच का विषय बनी हुई थी। पंजाब को हिलाकर रख देने वाले  नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने और उनको छुड़ाने वाले आरोपियों के हरिद्वार में होने की आशंका पर पूरे गढ़वाल रेंज में अलर्ट घोषित कर दिया गया था। पंजाब पुलिस ने भी पूरे एक दिन हरिद्वार में डेरा डाले रखा था। बाकायदा कई प्वाइंट से सीसीटीवी फुटैज कब्जे में ली गई थी और कई मोबाइल फोन नंबर भी एसओजी ने रडार पर लिए हुए हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बात पर अभी संशय बना हुआ था कि ये वर्दियां वास्तविकता में नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों से जुड़ी भी है या नहीं, लेकिन अब ये बात साफ हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दी है कि ये वर्दियां आरोपियों ने ही पहनी हुई थी। आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस के उच्च अफसर ने इस बात को स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed