फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Preparations for Kharif procurement intensify.

Haridwar News: खरीफ खरीद की तैयारियां तेज, 56 धान क्रय केंद्र बनेंगे

Sat, 19 Sep 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Kharif procurement intensify.
फोटो :
विज्ञापन

- जिले के सभी तहसीलदारों को ग्रामवार किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश
- जिलाधिकारी ने केंद्रों पर छाया, पेयजल और तुलाई की बेहतर सुविधा के लिए कहा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यह बैठक हुई। इसमें धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता ने की। उन्होंने सभी तहसीलदारों को ग्रामवार और किसानों की सूची समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी क्रय संस्थाओं को धान क्रय केंद्र स्थापित करने को कहा। उन्होंने किसानों के लिए पेयजल, छाया और तुलाई जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडी समिति को इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना और त्रिपाल जैसी सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया। सभी एजेंसियों को अपने बैनरों पर धान खरीद मानकों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन मानकों में 17 फीसदी नमी और अन्य गुणवत्ता संबंधी नियम शामिल हैं। इसमें केंद्र की सरकार की ओर से शुरू किए गए भारत खरीद एप किसानों के बायोमीट्रिक पंजीकरण में मदद करेगा। इससे धान खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल होगी तथा यह पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी भी बनाएगा। जनपद में किसानों की सुविधा के लिए कुल 48 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त, आठ नए क्रय केंद्र भी प्रस्तावित हैं, जिससे कुल 56 केंद्र संचालित होंगे। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। कॉमन धान के लिए यह 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। ग्रेड-ए धान के लिए 2,661 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed