फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Preparation for Chardham Yatra, employees not for corona investigation

चारधाम यात्रा की तैयारी, कोरोना टेस्टिंग को नहीं कर्मचारी

Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Chardham Yatra, employees not for corona investigation
सरकार ने चारधाम यात्रा की तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन कोरोना सैंपलिंग और टेस्टिंग के लिए कर्मचारी ही नहीं हैं। जबकि कई प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल अब तक चारधाम यात्रा को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंचेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन और पर्यटन विभाग की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। लेकिन यदि कोरोना संक्रमण से निपटने और उसके फैलाव को रोकने के लिए देखें तो कोई इंतजाम अब तक नजर नहीं आ रहे। दिल्ली में केस लगातार बढ़ रहे और वहां मास्क अनिवार्य कर दिया है। चारधाम यात्रा में भी बड़ी संख्या में देश के विभिन्न कोनों से यात्री धर्मनगरी से होकर जाएंगे। सरकार की ओर से पर्यटकों से कोविड संक्रमितों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जनपद के 192 आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार की ओर से 31 मार्च को हटा दिया गया था। इससे बॉर्डर समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थलों पर टेस्टिंग और ट्रेसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पहले यहां होती थी कोविड जांच
पहले नारसन, चिड़ियापुर, भगवानपुर, खानपुर बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत विकास भवन, मेला अस्पताल, जिला अस्पताल, हरकी पैड़ी आदि स्थानों पर कोविड जांच की जाती थी। पर अब यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कोरोना, अब सरकार से लड़ रहे कर्मचारी
कोविड में लगाए गए कर्मचारियों को सरकार ने कार्यमुक्त कर दिया है। तब से वह आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पहले सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। अब पूरे प्रदेश के कार्यमुक्त कर्मचारी देहरादून में आंदोलन कर रहे हैं।

सरकार की ओर से कोविड में लगाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। अब जैसे सरकार से आदेश मिलेंगे। उसके अनुसार कोविड संक्रमण को लेकर काम किया जाएगा। - डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह, सीएमओ, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed