फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power outage for six hours, villagers grappled with heat and drinking water shortage

Haridwar News: छह घंटे गुल रही बिजली, गर्मी-पेयजल संकट से जूझे ग्रामीण

Sun, 26 Jul 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 26 Jul 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Power outage for six hours, villagers grappled with heat and drinking water shortage
पथरी। भट्टीपुर बिजलीघर क्षेत्र में रविवार को करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे गुल हुई और दोपहर तीन बजे के बाद बहाल हो सकी। लंबी कटौती के कारण पेयजल संकट के साथ-साथ लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग पर नाराजगी जताते हुए ऊर्जा निगम से व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में 24 घंटे में महज 15-16 घंटे ही बिजली मिल रही है और कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं है। नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, शेरपुर, बादशाहपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला और रानीमाजरा समेत कई गांव प्रभावित रहे। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बिजली लाइन पर कार्य चलने के कारण रविवार सुबह आपूर्ति बंद रखनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed