फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Potholes are giving wounds on the road of seven crores

सात करोड़ से बनी सड़क पर फिरने लगा पानी

Fri, 10 Sep 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Potholes are giving wounds on the road of seven crores
सिडकुल क्षेत्र में कुंभ के दौरान सात करोड़ की लागत से बनी सड़क के किनारे नाली नहीं बनने से बारिश में जगह- जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क के गड्ढों में उद्यमी और वहां से गुजरने वाले हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कुंभ अवधि में आनन-फानन में सड़कों का डामरीकरण हुआ। रातोंरात सड़कें बनकर तैयार हो गई। अधिकतर सड़कें बारिश के एक सीजन में ही टूटने लगी हैं। इनमें सिडकुल क्षेत्र में बनी चार किमी की सड़क भी शामिल है। कुंभ शुरू होने से कुछ महीने पहले चार सात करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग ने सड़क का डामरीकरण किया। कुंभ शुरू होने तक सड़क बनकर तैयार हो गई। सड़क के दोनों तरफ नालियां नहीं बन सकी। नालियों का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा, लेकिन उसे स्वीकृत नहीं मिली। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद रोड़ी और बजरी फैल रही है। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

--------------------------
नालियां नहीं बनी तो होगा आंदोलन
हरिद्वार। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने सड़क क्षतिग्रस्त होने पर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। विवेक चौहान ने कहा कि सड़क बनाते वक्त नालियां नहीं बनी। सड़क की गुणवत्ता भी खराब थी। जिसके चलते सड़क एक साल भी नहीं टिक सकी। सड़क टूटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विवेक चौहान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारे नालियां नहीं बनाई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सिडकुल क्षेत्र में कुंभ से कुछ समय पहले चार किमी की सड़क बनाई गई थी। इसकी लागत करीब सात करोड़ थी। नालियां का अलग से प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। बारिश में सड़कों को नुकसान हुआ है। शासन को पूर्व में भेजा प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तो नालियां बनाई जाएंगी।
- हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed