{"_id":"6aec88a4645e5aaacb041017","slug":"post-mortem-report-awaited-in-case-of-hotel-employees-death-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156352-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: होटल कर्मी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: होटल कर्मी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
- हरिद्वार में होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
- साथ में ठहरी युवती ने बताया था, फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अब तक की जांच में प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस युवक के साथ कमरे में ठहरी युवती से पूछताछ के आधार पर भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार, टिहरी गढ़वाल के लंबगांव निवासी साहिल सिंह अपनी महिला सहकर्मी के साथ दो नवंबर को मायापुर स्थित चित्रा ग्रैंड होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। दोनों ऋषिकेश स्थित एक पांच सितारा होटल में काम करते थे। मंगलवार की रात साहिल की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी।
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया था कि रात में सोने के दौरान अचानक उसके ऊपर कुर्सी गिरने से उसकी नींद खुली। उठकर देखा तो साहिल फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने चाकू से दुपट्टा काटकर होटल कर्मियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया था। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।