फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Polls will open the Congress, BJP

भाजपा की पोल खोलेगी कांग्रेस

Fri, 04 Nov 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 04 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Polls will open the Congress, BJP
Damkoti during a meeting held with officials during the meeting with the vice president addressed Congress state president Kishore Upadhyay and other officials sitting. - फोटो : amarujala

विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिवस 19 नवंबर से संकल्प सतत यात्रा शुरू करेगी। यात्रा प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्रों से होकर 9 दिसंबर को परेड ग्राउंड में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रैली करके समाप्त होगी। परेड ग्राउंड में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा में बीच-बीच में दलित सम्मेलन भी किए जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभावार जानकारी ली।

शुक्रवार को डामकोठी में संकल्प सतत यात्रा की तैयारियों को लेकर  हरिद्वार लोकसभा की सभी विधानसभा के पदाधिकारियों से राय मशविरा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि यात्रा लंढौरा से शुरू होगी। लंढौरा में पदाधिकारियों को शक्ति प्रदर्शन कर बागी विधायक को भी जवाब देना है। उन्होंने पदाधिकारियों की मांग पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के शामिल होने को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में कांग्रेस की सरकार के विकास कार्य और भाजपा की केंद्र की पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को विधानसभावार अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल कराने को प्रयास करें। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कार्य करने को कहा। दलित नेता सतीश दाबड़े ने कहा कि दलितों को पार्टी कांग्रेस से दोबारा से जोड़ने को प्रयास करने होंगे। उन्होंने यात्रा में दलित नेताओं को शामिल करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, चौधरी यशवीर सिंह, रामयश सिंह, दर्जाधारी संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, राम विशाल देव, सुशील राठी, मास्टर सत्यपाल, संतोष चौहान, राजेश रस्तोगी, श्रीगोपाल नारसन, रविश भटीजा, विरेंद्र सैनी, इरशाद, हनीफ अंसारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तो उन्होंने पहाड़ के जनपदों के विकास के लिए अलग से बजट दिया और केंद्र से विशेष अनुदान जारी कराने की योजना जारी करते हुए विशेष दर्जा दिया। इससे प्रदेश को पांच हजार करोड़ रुपये का लाभ होता था। केंद्र की मोदी सरकार ने यह विशेष दर्जा समाप्त किया। इससे प्रदेश को पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी 2500 करोड़ रुपये के नुकसान बताते है। प्रदेश को अब तक नौ हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।


डामकोठी में पत्रकार वार्ता करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी हुए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी ने जो कुछ किया वो कभी नहीं भुलाया जा सकता। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के समय पहले भगवा और बाद में सेना को आगे कर चुनाव जीता। अब फिर से कई प्रदेशों  में चुनाव आ रहे हैं तो सेना को फिर आगे कर दिया है।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहले ही लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। ग्रीन बोनस और विशेष दर्जा का लाभ मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक प्रथा चली आ रही थी कि यहां सरकार बदलने का क्रम चलता रहा है। एक बार भाजपा और दूसरी कांग्रेस की सरकार बनती रही है, लेकिन यह प्रथा इस बार बदल जाएगी। प्रदेश में लगातार दूसरी बार कांग्रेस की सरकार दोहरायी जाएगी। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस की यात्रा प्रत्येक विधानसभा में होगी। यात्रा में स्थान-स्थान पर केंद्रीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश में सभा कर भाषण देकर चले जाते हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या अमित शाह। उन्होंने कि उत्तराखंड में भी भाजपा की गत बिहार और दिल्ली की तरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed