फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Policemen will paste posters in other states

कांवड़ यात्रा स्थगित: दूसरे प्रदेशों में पोस्टर चिपकाएंगे पुलिसकर्मी

Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Policemen will paste posters in other states
कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद हरिद्वार पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग प्रदेशों के लिए रवाना की गई हैं। जो वहां पर जाकर कांवड़ यात्रा से संबंधित पंफ्लेट चस्पा करेंगी। वहां से पोस्टर चस्पा करने के फोटो भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ मेला स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही कांवड़ियों को धर्मनगरी में न आने की लगातार अपील की जा रही है। इसी क्रम में अब हरिद्वार पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग प्रदेशों के जिलों में जाकर वहां पर पंफ्लेट व पोस्टर चस्पा करेंगी। मंगलवार को एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने पांचों टीमों को पंफ्लेट व पोस्टर दिए। आरक्षी संजय व संजीव बिष्ट को नजीबाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर भेजा गया है। वहीं आरक्षी बिशन चौहान व नरेश को देवबंद, गागलहेडी, छुटमलपुर भेजा गया है। आरक्षी अनिल चौहान को हर्बटपुर, पांवटा साहिब व नाहन भेजा गया है। आरक्षी राजवीर सिंह व तुलसी को मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, सोनीपत और पानीपत भेजा गया है। आरक्षी विजयपाल व बालकराम को हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव भेजा गया है। ये सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों और जिलों में जाकर स्थानीय थाने में अपनी आमद दर्ज कराएंगे और वहां पर पंफ्लेट बांटकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही पोस्टर भी चस्पा करेंगे।
विज्ञापन

--------
तीन दरोगाओं के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने तीन उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। उन्होंने एसएसआई रानीपुर विक्रम सिंह धामी को एसएसआई कनखल बनाया है। प्रभारी चौकी सुमननगर अनुरोध व्यास को एसएसआई रानीपुर नियुक्ति किया गया है। वहीं कोतवाली रानीपुर में तैनात प्रमोद नेगी को प्रभारी चौकी सुमननगर बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed