{"_id":"5e7a17528ebc3e768972f9b9","slug":"police-showed-strictness-lock-down-was-successful-haridwar-news-drn340128268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिखाई सख्ती, सफल रहा लॉक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दिखाई सख्ती, सफल रहा लॉक डाउन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान खाली पड़ा हरकी पैड़ी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है। सोमवार को लॉक डाउन पर भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस की सख्ती के बाद शहर से लेकर देहात तक कर्फ्यू जैसे हालत बने थे।
प्रदेश सरकार ने सोमवार से लॉक डाउन की घोषणा की थी। पहले दिन लॉक डाउन सफल नहीं होने पर सोमवार शाम तो नए दिशा निर्देश जारी किए गए। मंगलवार को सुबह सात से दस बजे तक बाजारी में सब्जी, फल, दूध, राशन आदि जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली। रात खुलते ही लोगों की भी भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। दूसरी तरफ पुलिस ने भी दस बजे से लॉक डाउन को सफल बनाने की कसरत शुरू कर दी थी। पुलिस आठ बजे ही सड़कों पर उतर आई थी। जगह जगह बैरियर तैयार किए गए।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज भर सड़कों पर उतर आए। सभी चौराहों और तिराहों पर वहां से गुजरने वालों से पूछताछ शुरू की गई। बिना जरूरी काम के घर से निकलने वालों के वाहनों को सीज करना शुरू कर दिया। जरूरी काम वालों को ही जाने दिया गया, बाकी सबको लौटा दिया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, एसडीएम कुश्म चौहान नजर रखे थे। ज्वालापुर, कनखल, सिडकुल, रानीपुर, बहादराबाद आदि क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसर हुआ था। प्रशासन पुलिस की सख्ती से पूरा शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए।