{"_id":"e1ea3b25656dd884569b9697bc442d2e","slug":"police-saved-the-lives-of-factory-owners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बचाई फैक्ट्री मालिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बचाई फैक्ट्री मालिक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरियाणा की एक फैक्ट्री मालिक की जान अर्द्धकुंभ पुलिस की सक्रियता से बच गई। रातभर पुलिसवाले फैक्ट्री मालिक की तीमारदारी में जुटे रहे। सुबह पहुंचे परिजन फैक्ट्री मालिक को साथ ले गए। जान बचाने के लिए वे बार बार पुलिस का आभार जताते रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात गश्त पर निकल रहे लालजीवाला थाना प्रभारी अनिल शर्मा, कांस्टेबल नितिन शर्मा, आरिफ ने ऊंचा पुल के नीचे पानी से भरे एक गड्ढे में एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में पड़े देखा तो तुरंत उसकी तरफ दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर उसे बाहर निकाला। शराब के नशे में धुत व्यक्ति को पुलिस अपने साथ थाने लेकर पहुंची। तलाशी लेने पर उसकी जेब से पहचान पत्र, दस हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसकी पहचान सीताराम साहू (47) पुत्र कालीचरण निवासी जबुआ कालोनी, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा तो पता चला कि वह घर से नाराज होकर आया हुआ है। निरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि बेसुध सीताराम को दवा दिलाई गई। तब जाकर उसे होश आया। सीताराम की रबड़ की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह हरिद्वार पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन