{"_id":"58333d8e4f1c1b9f71b39a56","slug":"police-investigating-the-actor-s-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की संजय दत्त के बैंक एकाउंट की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की संजय दत्त के बैंक एकाउंट की पड़ताल
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के श्यामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के एकाउंट को लेकर उस वक्त चर्चा का बाजार गर्म हो उठा, जब उसके बाबत जानकारी करने श्यामपुर थाना प्रभारी बैंक पहुंच गए। 24 साल पहले खुले इस खाते में अब तक एक हजार रुपये जमा हैं। थानाध्यक्ष श्यामपुर प्रदीप तोमर ने बताया कि यह सामान्य पड़ताल है, इसके पीछे कोई गंभीर मामला नहीं है।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से बैंकों में उमड़ रही लोगों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार नजर रखे हुए हैं। सोमवार को श्यामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे। शाखा मैनेजर जेपी खिल्लन से बातों ही बातों में थानाध्यक्ष ने जानना चाह कि क्या आपके बैंक में किसी सेलीब्रेटी का भी एकाउंट है। इस पर मैनेजर ने उन्हें बताया कि हमारी शाखा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का एकाउंट है लेकिन, उसमें एक हजार रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संजय दत्त के पिता और जाने-माने अभिनेता रहे सुनील दत्त का श्यामपुर के कटेबड़ में फार्म हाउस है। पीएनबी की शाखा में सुनील दत्त ने वर्ष 1992 में संजय दत्त के नाम से एक खाता खुलवाया था। उसमें उन्होंने 1000 रुपये जमा किए थे लेकिन उसके बाद से खाते में कोई लेन-देन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कोट
सोमवार को मैं बैंक गया तो बैंक मैनेजर से बातचीत में पता चला कि उनकी शाखा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का खाता है। सेलीब्रेटी एकाउंट होने के कारण संजय दत्त को इसकी जानकारी देना जरूरी है। ईमेल के माध्यम से संजय दत्त को पत्र भेजा जाएगा।
- प्रदीप तोमर, एसओ श्यामपुर थाना।