{"_id":"58c2ccc34f1c1b5e3ddc739e","slug":"police-headquarter-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमा हुआ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमा हुआ सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार को होने वाली मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मतगणना स्थल के अलावा परिणाम घोषित होने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस बल सतर्क रहेगा, ताकी किसी तरह का विवाद न हो। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने धारा 144 का सख्ती से पालन कराने की बात कही।
रोशनाबाद में मतगणना को लेकर बुलाई गई बैठक में एसएसपी ने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति अपने साथ अनाधिकृत वस्तु लेकर प्रवेश न कर पाए। कोई भी कर्मचारी ड्यूटी प्वाइंट पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा। पुलिस कप्तान ने कहा कि जीतने वाले किसी भी प्रत्याशी का विजयी जुलूस निकलना नहीं चाहिए जब तक उसके पास सक्षम अधिकारी की अनुमति न हो। मतगणना खत्म होने पर एसओ इंस्पेक्टर अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे ताकि कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत न पैदा हो। चुनाव में हार का मुंह देखने वाले किसी प्रत्याशी के समर्थकों के साथ अभद्रता या छींटाकशी न होने पाए। मतगणना स्थल के एंट्री प्वाइंट पर लगे बैरियरों से कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के अंदर न आने पाए। बैठक में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल, एसपी क्राइम शाहजहां जावेद खान, सीओ, एसओ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
होली पर विशेष चौकसी के निर्देश
होली पर्व को लेकर भी पुलिस ने कमर कस ली है। हर थाना कोतवाली को अतिरिक्त पुलिस फोर्स आवंटित कर दी गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी एवं एसपी देहात को निर्देशित किया है कि जिले के सभी राजपत्रित अफसर अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। निर्देश दिया कि उचित प्रबंध कर होली के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना सुनीश्चित करेंगे।
विज्ञापन