फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police caught bike thief, eight bikes recovered

पुलिस ने बाइक चोर दबोचा, आठ बाइकें बरामद

Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police caught bike thief, eight bikes recovered
रानीपुर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी। - फोटो : HARIDWAR
रानीपुर मोड़, सेक्टर-चार पैठ बाजार और आसपास इलाकों से बाइक चुराने वाले को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने दो जनवरी की शाम अंकित सैनी को बाइक संख्या यूके08एएच2493 के साथ गिरफ्तार किया। इस बाइक के चोरी होने का रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। आरोपी ने उसे सेक्टर चार पैठ बाजार से चोरी करना बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अंकित सैनी ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़े वाहनों को चोरी करता था।
विज्ञापन

आरोपी अंकित सैनी की निशानदेही पर उसके घर रावली महदूद एवं अन्य जगह से चोरी की आठ बाइकें पुलिस ने बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। वह तिरुपति कालोनी सलेमपुर महदूद में किराए के मकान में रहता है और सिडकुल की एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता है। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को अमरोहा के एक कबाड़ी को कम दाम में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed