{"_id":"5f70c7508ebc3e9b8b76efb6","slug":"police-can-send-report-to-court-this-week-haridwar-news-drn3573723164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस इसी हफ्ते कोर्ट को भेज सकती है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस इसी हफ्ते कोर्ट को भेज सकती है रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना अंतिम चरण में पहुंच गई है। जांच टीम इसी सप्ताह कोर्ट को अपनी रिपोर्ट भेज सकती है। मामले में हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद अफसरों ने गुण-दोष के आधार पर विवेचना जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ की एक युवती ने इसी साल पांच मई को दिल्ली के विवेक विहार थाने में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने जीरो में मुकदमा दर्ज कर विवेचना हरिद्वार ट्रांसफर कर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2010 से 2014 के बीच वह शांतिकुंज में रही थी। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस जांच टीम छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब सहित कई स्थानों पर पहुंचकर इस मामले से जुड़े करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जबकि डॉ. प्रणव पंड्या सहित 15 लोगों से हरिद्वार में पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉ. पंड्या पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही विवेचना पूरी कर ली जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
डीजीपी और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती ने दिल्ली में पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने उत्तराखंड के डीजीपी और गृह सचिव को पत्र भेजकर इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
--
डॉ. पंड्या का मोबाइल जब्त
पुलिस ने डॉ. प्रणव पंड्या का मोबाइल भी जब्त किया हुआ है। इसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस शांतिकुंज पहुंचकर डॉ. पंड्या से तीन बार पूछताछ भी कर चुकी है।