फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police Arrest Another Accused Member of the Pilla Gang

Haridwar News: पुलिस ने पिल्ला गैंग के एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Police Arrest Another Accused Member of the Pilla Gang
हरिद्वार। कनखल कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पिल्ला गैंग पर कार्रवाई जारी रखते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। अब तक गैंग से जुड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चार मई को कनखल निवासी प्रणव शर्मा ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना जगजीतपुर स्थित रॉयल हट में हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले को लेकर कनखल पुलिस ने सादे कपड़ों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपी सोनू पाल निवासी कुम्हारगढ़ा, कनखल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से कांगड़ी श्यामपुर का रहने वाला है। गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed