फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Poles for pod taxi will stand at a distance of 20 to 30 meters

Haridwar News: 20 से 30 मीटर दूरी पर खड़े होंगे पॉड टैक्सी के लिए खंभे

Thu, 13 Apr 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Poles for pod taxi will stand at a distance of 20 to 30 meters
हरिद्वार दर्शन पॉड टैक्सी कार परियोजना को लेकर उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन ने व्यापारियों के विरोध के बाद बुधवार को परियोजना से जुड़ी कई जानकारियां स्पष्ट कर दी हैं। कारपोरेशन ने कहा कि पॉड टैक्सी के लिए खंभे 20 से 30 मीटर की दूरी पर खड़े किए जाएंगे। खंभों की गोलाई दो से ढाई फीट होगी। जबकि एलिवेटेड ट्रैक जमीन से साढ़े पांच से छह मीटर ऊंचा होगा। एलिवेटेड ट्रैक की चौड़ाई 4.2 मीटर होगी और अलग-अलग रूटों पर बनने वाले स्टेशन भी जमीन पर नहीं बनेंगे। स्टेशन एलिवेटेड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार में देश की पहली पॉड टैक्सी कार संचालन परियोजना को शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। 13 करोड़ 54 लाख रुपये की इस परियोजना को उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन हरिद्वार दर्शन नाम से धरातल पर उतार रहा है। इसके लिए रूट और स्टेशन का सर्वे पूरा कर ग्लोबल ट्रेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। टेंडर में निर्माण कंपनी के चयन के साथ परियोजना को धरातल पर उतारने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा। परियोजना के प्रस्तावित रूट को लेकर व्यापारी वर्ग पुरजोर विरोध में उतर आया है। व्यापारियों को आशंका है कि परियोजना की जद में उनकी दुकान और मकान आएंगे।
विज्ञापन




मेट्रो रेल परियोजना और जिला प्रशासन की ओर से भी व्यापारियों से लेकर आम लोगों की परियोजना से जुड़ी जिज्ञासा और भ्रांतियों को दूर भी नहीं किया है। व्यापारियों की मांग है कि पॉड टैक्सी का रूट गंगा किनारे बनाया जाए। हरिद्वार में विरोध में व्यापारी हर रोज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापारियों के विरोध के बीच कारपोरेशन के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने कहा कि पॉड टैक्स संचालन से किसी का अहित नहीं होगा। सड़क पर खंभे 20 से 30 मीटर की दूरी पर छह मीटर तक ऊंचे बनाए जाएंगे। जमीन सतह पर एक मीटर आरसीसी के खंभे होंगे और फिर ऊपर स्टील के होंगे। खंभों की गोलाई भी दो से ढाई फीट होगी जो कि आसानी से सड़कों के डिवाइडर पर खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पॉड टैक्स के चार रूट और 21 स्टेशन हैं। स्टेशन की चौड़ाई नौ मीटर और लंबाई 30 मीटर तक होगी। स्टेशन तक यात्री सीढि़यों और एलिवेटर से जाएंगे। पॉड टैक्सी का इलेट्रिक संचालन होगा। पीपीपी मोड पर इसका संचालन होगा। चारों रूट के ट्रैक की लंबाई 20.8 मीटर होगी। पॉड टैक्सी का किराया निर्धारित नहीं है। प्रारंभिक तौर पर प्रति किमी 20 रुपये प्रति सवारी का प्रारूप बनाया गया है। लेकिन पीपीपी मोड पर संचालित करने वाली कंपनी ही किराया निर्धारित करेगी।


एक पॉड पर सवार हो सकेंगे छह यात्री
मेट्रो कारपोरेशन की योजना के तहत पांच सौ पॉड टैक्सी चलाई जाएंगी। एक पॉड में छह लोग बैठ सकेंगे। इनकी स्पीड 40 से 60 किमी प्रति घंटे होगी। परियोजना का 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।


पॉड टैक्सी का रूट
सीतापुर से भारत माता मंदिर तक सर्वाधिक 14 स्टेशन वाला सबसे लंबा 14.55 किमी का रूट होगा। सिटी अस्पताल से दक्ष मंदिर तक 3.1 किमी रूट पर चार स्टेशन होंगे। वाल्मीकि चौक से ललतारो पुल तक आधा किमी से अधिक रूट पर एक स्टेशन और गणेशपुरम से डीएवी तक 2.4 किमी के रूट पर दो स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed